सुलतानपुर, फरवरी 6 -- सुलतानपुर-वाराणसी रेलमार्ग पर गुरुवार की आधी रात दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई। बिहार की रहने वाली एक महिला ने अपने पति की मौत के सदमे में श्रमजीवी एक्सप्रेस से कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सुल्तानपुर में देहात कोतवाली क्षेत्र के अभियाकला गांव के पास की है। मृतका की पहचान बिहार के बक्सर जिले के रायपुरा गांव निवासी नीतू उपाध्याय (35) के रूप में हुई है। नीतू के पति अमित उपाध्याय लंबे समय से बीमार थे और उनका इलाज लखनऊ के एसजीपीजीआई (PGI) में चल रहा था। गुरुवार को इलाज के दौरान अमित ने दम तोड़ दिया। पति की मौत की खबर सुनते ही नीतू की मानसिक स्थिति बिगड़ गई थी और वह गहरे सदमे में थी। परिजन पति के शव को एम्बुलेंस से लेकर बिहार के लिए रवाना हुए, जबकि नीतू को रिश्तेदार और परिवार के अन्य सदस्य श्रमजीवी एक्सप्रेस से ले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.