कानपुर, मार्च 25 -- रावतपुर के लापता होटलकर्मी की पत्नी उनकी फोटो लेकर उन्हें खोजती रही। पति के शराब के लती होने के कारण उन्होंने रिश्तेदारों, जान-पहचान वालों समेत शराब के ठेकों में जाकर जानकारी की, लेकिन पुलिस को सूचना नहीं दी। इस बीच उनकी मौत होने के बाद पुलिस ने लावारिस में अंतिम संस्कार भी कर दिया। घटना के 22 दिन बाद उनकी पत्नी पोस्टमार्टम हाउस पहुंची तो पति की मौत की जानकारी हुई। रावतपुर निवासी 40 वर्षीय संजय श्रीवास्तव का देवकी टॉकीज के पास चाय का होटल है। पत्नी नीलम ने बताया कि 20 फरवरी को सास सुमन देवी की मौत हो गई थी। जिसके बाद 21 फरवरी से पति घर नहीं लौटे। हालांकि पति के शराब के लती होने के कारण उन्होंने पुलिस से शिकायत नहीं की। इस बीच उन्होंने रिश्तेदारों, जान पहचान वालों समेत आस-पास की शराब की दुकानों में भी जाकर पति के बारे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.