मुंगेर, जनवरी 24 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुबारक चक गांव में पति की लगातार प्रताड़ना से तंग आकर एक विवाहिता द्वारा आत्महत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता 30 वर्षीय संगीता कुमारी (पति-नवल किशोर दास) ने शुक्रवार सुबह साड़ी से फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। हालांकि, बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने समय रहते मौके पर पहुंचकर उसकी जान बचा ली। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही जमालपुर से पहुंचे पीड़िता के भाई अमित रंजन ने थाने को जानकारी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि, वर्ष- 2013 में हुई शादी के बाद से ही उनकी बहन को पति द्वारा लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। कई बार थाना में शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि, पति द्वारा बहन को भूखा रखा जाता था और आए दिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.