अंबेडकर नगर, जून 24 -- भीटी, संवाददाता। पति की पिटाई के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आहत भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह सोमवार को महरुआ थाने पर धरने पर बैठ गईं। महिला नेत्री ने न्याय न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। भाजपा नेत्री की चेतावनी के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह ने महरुआ थाने में दिए तहरीर में कहा है कि गांव निवासी दीपक सिंह उर्फ दीपू पुत्र महेंद्र सिंह, अवनीश सिंह उर्फ सीपू पुत्र महेंद्र सिंह, विनय सिंह उर्फ राजन सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह ने सरकारी तालाब में मछली पाल रखा है। गांव का सारा पानी इसी तालाब में आता है। दबंगों ने जेसीबी से बांध बनाकर पानी को अवरुद्ध कर दिया है। जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह के पति संजय सिंह ने पानी रोकने का विरोध किया तो पिस्टल और ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.