लखीमपुरखीरी, जनवरी 4 -- थाना पढुआ क्षेत्र के गांव लखाही निवासी एक महिला की उसके पति ने विवाद के बाद बेरहमी से पिटाई कर दी। जिसमें महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना पढुआ क्षेत्र के गांव लखाही निवासी मनोज की 45 वर्षीय पत्नी सावित्री की शुक्रवार की रात करीब 12 बजे विवाद के बाद मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतका के ससुर गोटे ने बताया कि देर रात मनोज और सावित्री दोनों लड़ाई कर रहे थे। मनोज ने अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटा, इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...