प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 1 -- बाबागंज, हिन्दुस्तान संवाद। पति की पिटाई से लालगंज के पूरे मीतन गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में अचेत मिली संग्रामगढ़ की विवाहिता निशा सरोज चौथे दिन रविवार को भी होश में नहीं आ सकी। आर्थिक तंगी के कारण होश में आए बिना ही उसे आईसीयू से बाहर कर दिया गया। संग्रामगढ़ के के भरतगढ़ पूरे पांडेय गांव की रहने वाली 22 वर्षीय निशा बुधवार दोपहर साइकिल से बाजार जाने की बात कहकर निकली थी। दूसरे दिन गुरुवार सुबह वह लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे मीतन प्राथमिक विद्यालय परिसर में लहूलुहान हालत में बेहोश मिली। पुलिस ने उसे हॉस्पिटल भेजकर कॉल डिटेल के आधार पर उसके पति संग्रामगढ़ के ही गोविंद रसूलपुर नौढ़िया निवासी शिवा सरोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पहले दिन ही रात में सिर का ऑपरेशन किया गया लेकिन वह रविवार तक होश में नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.