गाज़ियाबाद, फरवरी 9 -- गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र में नौकरी लगवाने के नाम पर महिला से 80 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। रकम वापस मांगने पर आरोपी ने हत्या की धमकी दी। मधुबन बापूधाम के एलआईजी फ्लैट में रहने वाली निशा सिंह ने बताया कि उन्होंने फेसबुक पर रुद्रप्रताप शाही नाम की आईडी देखी थी। पति की नौकरी लगवाने की उम्मीद में उन्होंने उस आईडी से संपर्क किया। इसके बाद अजान नंबर से कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को रुद्रप्रताप शाही निवासी गांव उज्जर पार थाना गगहा, जिला गोरखपुर बताया। आरोपी ने खुद को प्रभावशाली बताते हुए नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया और प्रक्रिया के नाम पर 80 हजार रुपये की मांग की। उन्होंने आरोपी की बातों में आकर अलग-अलग तिथियों में ऑनलाइन माध्यम से कुल 80 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। रकम लेने के ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.