धनबाद, फरवरी 18 -- झरिया, वरीय संवाददाता झरिया की भाजपा विधायक रागिनी सिंह की महाकुम्भ प्रयागराज त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने का तस्वीर व वीडियो वायरल हो रहा है। रागिनी अपने पति व पूर्व विधायक संजीव सिंह की तस्वीर लेकर संगम में डुबकी लगाई है। बता दें कि संजीव सिंह पिछले सात साल से जेल में हैं। इसके कारण विधायक ने पति की तस्वीर के साथ संगम में डुबकी लगाई है। रागिनी अपनी सास व झरिया की पूर्व विधायक कुंती देवी सहित परिवार के सदस्यों के साथ रविवार को दोपहर करीब 12 बजे संगम पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि पूजा कर अपने परिवार, पति तथा कोयलांचल के लोगों के लिए भी कामना की। यात्रा में विधायक को भी जाम का सामना करना पड़ा है। धनबाद से प्रयागराज की दूरी सड़क मार्ग से तय करने में 24 घंटे से भी अधिक का समय लगा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.