नई दिल्ली, जनवरी 19 -- बिहार में में अपराधियों का मनोबल एक बार फिर सातवें आसमान पर नजर आ रहा है। बेगूसराय के बलिया में बेखौफ अपराधियों ने रविवार की रात घर में घुसकर सो रहे एक किसान की पत्नी की मौजूदगी में गोली मारकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत और भय का माहौल व्याप्त है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के लखमिनियां वार्ड नंबर-22 स्थित सोनार टोली की बताई गई है। बदमाश ने घटना को इतनी चालाकी से अंजाम दिया कि पत्नी को भी भनक नहीं लगी। साइलेंसर लगी पिस्टल से गोली मारी गई। मृतक की पहचान 58 वर्षीय कृष्णनंदन यादव के रूप में की गई है जो पेशे से किसान थे और खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजनों के अनुसार रविवार की रात कृष्णनंदन यादव अपने घर में सो रहे थे। पत्नी भी उसी बिस्तर पर साथ घर में सो रही थी। देर रात अज्ञात ...