फिरोजाबाद, जनवरी 5 -- बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में पति और पुत्रवधू द्वारा गाली गलौज करने से आहत एक वृद्धा ने शंकरपुर पुल ने यमुना में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंचे गोताखोरों और पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वृद्धा को सुरक्षित बाहर निकाला। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी तबीयत में सुधार है। पहाड़पुर निवासी 65 वर्षीय पूर्णिया देवी पत्नी मानपाल का सोमवार सुबह पति और पुत्रवधू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पति और पुत्रवधू ने उससे गाली गलौज कर दी। इसके बाद वह गढ़ी तिवारी से होते हुए सुबह 11.30 बजे शंकरपुर पुल पर पहुंच गई। राहगीर कुछ समझ पाते उससे पहले ही उसने लोहे की रेलिंग से यमुना में छलांग लगा दी। जानकारी होने पर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी कृष्ण स्वरूप पाल पुलिस फोर्स के साथ...