कानपुर, फरवरी 6 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। पति की मौत के बाद उनका शव लेने बिहार जा रही महिला की गुरुवार को जान जाते बची। सेंट्रल स्टेशन पर खड़ी मगध एक्सप्रेस चल पड़ी तो महिला चढ़ने का प्रयास करने लगी। हैंडल से हाथ छूट जाने से वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच जा गिरी। आरपीएफ जवान ने तत्परता दिखाते हुए उसका हाथ पकड़कर खींचा, जिससे वह बाल-बाल बच गई। सेंट्रल स्टेशन के आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एसएन पाटीदार ने बताया कि गुरुवार सुबह दिल्ली से इस्लामपुर (पटना) जाने वाली 20802 मगध एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर पांच पर आई। ट्रेने जैसे ही रवाना हुई, उसी समय करीब 58 साल की महिला दौड़ते हुए ट्रेन के जनरल कोच में चढ़ने का प्रयास करने लगी। उसका हाथ फिसल गया और वह ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच के गैप में लाइन पर गिरने लगी। पीछे से एक युवक मां-मां चीखता हुआ दौड़ा जिसक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.