फरीदाबाद, जनवरी 6 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। साइबर अपराधियों ने एक महिला से उसके पति का जानकर बनकर 25 हजार रुपये ठग लिए। घटना 24 दिसंबर को हुई। सेक्टर 10 निवासी टेकचंद की पत्नी मीनू शर्मा ने बताया कि 24 दिसंबर को चार बजे उसके मोबाइल पर अशोक शर्मा नामक एक व्यक्ति का फोन आया। उसने बताया कि उसने उसके पति से बातचीत की है और उन्होंने उसे 15 हजार भेजने का निर्देश दिया है। अशोक शर्मा ने बताया कि उसने उसे पहले ही 10 हजार भेज दिए हैं। जिसका संदेश उसकी स्क्रीन पर दिखाई दिया। बताया कि उसे पांच हजार और भेजने हैं। फिर पांच हजार की 50 हजार भेजने का झांसा देकर 45 हजार वापस भेजने के लिए कहा। इसलिए उसने उसके दिए गए मोबाइल नंबर पर पेटीएम के जरिए 25 हजार भेज दिए। बाद में उसे पता लगा कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...