नई दिल्ली, जुलाई 17 -- संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शारजाह शहर से एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। केरल की रहने वाली 33 वर्षीय महिला 2020 में अपनी शादी के बाद शारजाह चली गई थी। अल नहदा में एक अपार्टमेंट के अंदर अपनी एक वर्षीय बेटी के साथ मृत पाई गई। प्रारंभिक जांच में हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। महिला के फेसबुक अकाउंट पर मिला एक सुसाइड नोट इस पूरी घटना की भयावह सच्चाई उजागर करता है, जिसमें उसने पति, ससुर और ननद पर यौन शोषण, दहेज उत्पीड़न और मानसिक यातना जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला द्वारा सोशल मीडिया पर छोड़े गए सुसाइड नोट में ससुराल के लोगों पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। सुसाइड नोट के मुताबिक, दहेज की लगातार मांग की जाती थी और मना करने पर पीटा जाता था। पति की मौन सहमति से ससुर द्वारा यौन शोषण किया जाता था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.