गाजीपुर, फरवरी 19 -- मरदह। विवाहिता संगीता देवी के प्रार्थना पत्र पर बिरनो पुलिस ने पति दुष्यंत कुमार, सास निवासी लाडो बलिया बनकट जिला आजमगढ़ के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। संगीता देवी ने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि वर्ष 2022 में हुई थी। शादी के समय डेढ़ लाख रुपये,बाइक समेत काफी समान ससुराल लेकर आई थी। लेकिन शादी के बाद फिर से एक लाख रुपये पति,सास दहेज में मांगने लगे। पति दूसरी शादी भी कर लिए। आभूषण, सामान छिनकर घर से भगा दिए। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...