मेरठ, मई 12 -- थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत नटेशपुरम में विवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। नटेशपुरम निवासी रुखसाना पुत्री हाफिस मोहम्मद इरशाद ने बताया की करीब बीस साल पूर्व उसकी शादी सरधना थाना क्षेत्र में गांव खिर्वा जलालपुर रईस अहमद पुत्र अनीस से हुई थी। दंपती के दो बेटे रिहान और अयान हैं। शादी के कुछ दिन बाद पति काम के सिलसिले में दुबई चला गया था। पति ने कुछ दिन तक तो खर्च के लिए दुबई से पैसे भेजे, मगर बाद में बंद कर दिया। आरोप है कि रुखसाना के ससुरल पक्ष ने मकान खाली करने का दबाव बनाया। विरोध पर धमकी दी गई। परेशान होकर वह दोनों बच्चों को लेकर नटेशपुरम में किराये पर रहने लगी। फरवरी 2025 में प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.