बदायूं, मार्च 7 -- सदर कोतवाली इलाके की एक महिला ने अपने पति और ससुरालवालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। कोतवाली इलाके के मोहल्ला मढ़ई चौक की रहने वाली पीड़िता पूजा वर्मा ने एसएसपी को शिकायत देकर ससुरालियों पर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूजा का आरोप है कि उनके पति सुमित वर्मा, जेठ ललित वर्मा, चचिया ससुर शिवओम वर्मा और सास रजनी वर्मा उन्हें लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। पीड़िता ने बताया कि तीन मार्च को उसके पति और ससुरालवालों ने उसे आंगन में गिराकर पीटा। जब उसने इसका विरोध किया तो सास ने उसके बाल पकड़कर घर से बाहर निकाल दिया। पूजा ने पुलिस से आरोपियों के पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में पड़ताल शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.