मधुबनी, फरवरी 5 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। भटहीसेर गांव के निशा कुमारी ने अपने पति कृष्णानंद झा एवं सास गम्भीरा देवी पर बेटी जनने के बाद से मारपीट करने, दहेज के रूप में दो लाख रूपये लाने सहित अन्य को लेकर उन्हें तथा उनके बच्ची को प्रताड़ित करने, मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। लिखा है कि उनकी शादी हिंदु रीति रिवाज के अनुसार 2023 में संपन्न हुई थी। कुछ दिनों तक सबकुछ ठीक चल रहा था। इसी बीच उन्हें एक बच्ची जन्म ली। बच्ची जन्म लेने के बाद से ये लोग प्रताड़ित करने लगे। उन्होने पति पर नशा करने एवं दूसरे लड़की के साथ अफेयर चलने का भी आरोप लगाई है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.