रामपुर, फरवरी 11 -- रामपुर। बेटे अब्दुल्ला के दो पैन कार्ड मामले में सजा काट रहे सपा नेता आजम खां से मिलने उनकी पत्नी पूर्व सांसद डॉ. तजीन फात्मा बड़े बेटे अदीब आजम के साथ रामपुर जेल पहुंचीं। जेल में उन्होंने बेटे अब्दुल्ला से भी मुलाकात की। मंगलवार दिन में हुई इस मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी। दो पैन कार्ड मामले में सपा नेता आजम खां व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को कोर्ट ने सजा सुनाई है। इस वक्त वह रामपुर जेल में हैं। 17 नवंबर से जेल में बंद सपा नेता आजम खां और अब्दुल्ला आजम से जेल में मिलने के लिए केवल उनके परिवार के सदस्य ही जा रहे हैं। मंगलवार को आजम खां की पत्नी डा.तजीन फात्मा व बेटे अदीब आजम रामपुर जेल पहुंचे, जहां उन्होंने कुछ देर मुलाकात की। साथ ही आजम खां की सेहत का हाल जाना। मुलाकात के बाद जब वह जेल से बाहर आईं तो ...