भदोही, जनवरी 15 -- भदोही, संवाददाता। जिले में अधिकांश लोगों ने मकर संक्रांति (खिचड़ी) पर्व बुधवार को मनाया। सुबह सूर्यदेव ने दर्शन देकर पर्व में रंग भर दिया। गंगा घाटों पर स्नानार्थियों की भीड़ लगी रही। स्नान के बाद आस्थावानों ने गरीबों और जरूरतमंदों में दान किया। उधर, घरों में खिचड़ी बनाकर लोगों ने उसका स्वाद चखा। बता दें कि हिन्दू धर्म के पर्व प्रकृति के साथ कदम ताल करने की सीख देते हैं। मकर संक्रांति पर भगवान सूर्य देव धरती से दक्षिण छोर से उत्तर छोर की ओर हो जाते हैं। जिससे प्रकाश ज्यादा मिलता है। साथ ही ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में उनके मकर राशि में प्रवेश करने पर लोग गंगा समेत अन्य नदियों में पुण्य की डुबकी लगाकर दान-पुण्य करते हैं। बुधवार की भोर से ही जिले के प्रमुख घाटों पर भीड़ नजर आई। गोपीगंज प्रतिनिधि के अनुसार: क्षेत्र के राम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.