सिमडेगा, जनवरी 1 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड के पतिअंबा गांव पहुंचकर बीडीओ डॉ प्रवीण कुमार और मुखिया बिमला देवी ने 25 ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया। साथ ही लोगों को ठंड से बचने की सलाह दी। बीडीओ ने कहा कि प्रशासन गरीबों को ठंड से बचाने के लिए कट्टीबद्ध है। प्रखंड के सभी योग्य लाभार्थियों के बीच कम्बल का वितरण किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...