जौनपुर, सितम्बर 6 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पवारा थाना क्षेत्र के रज्जूपुर गांव निवासी एक विवाहिता की तहरीर पर शुक्रवार को पुलिस ने पति और सास-ससुर समेत पांच आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। गांव निवासी नीतू गुप्ता पत्नी प्रदीप कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी प्रदीप कुमार के साथ हुई थी। विवाह के दौरान मेरे पिता ने अपनी हैसियत के मुताबिक सामान दहेज स्वरूप दिये थे। विवाह के बाद से ही पति प्रदीप कुमार, सास सुनीता देवी, देवर रोहित कुमार, ननद खुशबू, अन्य रिश्तेदार त्रिपुरारी गुप्त आए दिन मारपीट करते थे और जान से मारने की कोशिश भी किए। आरोप है कि आभूषण लेकर घर से भी निकाल दिए। घर न आने की धमकी भी दी। उसने फोन करके अपने मायके भी इसकी जानकारी दी। पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.