रांची, मई 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हटिया हेसाग डॉन बॉस्को देवी मंदिर मार्ग में रहने वाली अपूर्वा ने पति व ससुराल वालों पर दहेज मांगने, मारपीट और जान से मार डालने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़िता की लिखित शिकायत पर पति शशांक कुमार, ससुर सतीश झा, सास बिंदु देवी, ननद अनामिका झा व देवर निशांत कुमार के विरूद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता द्वारा बताया गया कि वर्ष 2023 में आठ दिसंबर को बिहार के मुजफ्फरपुर में न्यू दरबार कॉलोनी में रहने वाले शशांक से विवाह हुआ था। मायका पक्ष के लोगों ने सामर्थ्य के मुताबिक सबकुछ देकर विदा किया था। विवाह के कुछ दिन बाद से ही पति ने प्रताड़ित करना आरंभ कर दिया। मुंबई में नौकरी कर रहे पति ने वहां रहने के दौरान मकान का किराया से लेकर तमाम तरह का खर्च पीड़िता स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.