जौनपुर, अप्रैल 24 -- बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद थाना क्षेत्र के एक गांव में दहेज में बाइक न मिलने पर विवाहिता की पिटाई कर घर से निकालने का आरोप है। मायके पक्ष के लोगों की तहरीर पर और कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मंगलवार को पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों में देवर पर दुष्कर्म का भी आरोप है। सुरेरी थाना के एक गांव निवासी महिला की शादी चार जून 2024 को बरसठी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। आरोप है कि शादी में बाइक न मिलने पर सुराल वाले आए दिन प्रताड़ित करते थे। शादी के चार दिन बाद मायके पहुंचा दिया। किसी तरह पंचायत के बाद लड़की की विदाई कराकर लिवा गए। लेकिन फिर उसे प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि विवाहिता का देवर उसके साथ गड़ासे से धमकाकर उसके कई दिन दुराचार करता रहा। जब विवाहिता ने पति और सास से इसकी शिकायत की तो वे ल...