गाज़ियाबाद, दिसम्बर 23 -- ट्रांस हिंडन। खोड़ा थाना क्षेत्र में पति ने अपने बड़े भाई और उसके बेट के साथ मिलकर पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान जेठ पर चाकू मारने का भी आरोप है। पीड़ित पत्नी ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खोड़ा के भारत नगर में रहने वाली शहजादी पत्नी जाहीर के अनुसार 21 दिसंबर की सुबह लगभग आठ बजे उनके पति जाहीर, जेठ सलीम और जेठ के बेटे सहाजेब ने उनके साथ गाली गलौच करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर तीनों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और जेठ ने चाकू से उन पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि जेठ और उनका बेटा आए दिन उनके साथ मारपीट करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। मामले में शहजादी की ओर से थाने में तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.