सीतापुर, जनवरी 12 -- बिसवां देहात/ महमूदाबाद सदरपुर से छह दिन पहले लापता युवक सोमवार को महमूदाबाद कोतवाली के पास भटकता मिला। पुलिस ने युवक को बरामद कर परिजनों को सिपुर्द कर दिया गया है। पूछताछ में युवक ने बताया कि रास्ता पूछने के बहाने कार सवारों ने उसे अगवा कर लिया था। किसी तरह वह मौका पाकर भाग निकला और महमूदाबाद पहुंच गया। सदरपुर के रंडा लच्छीपुर निवासी प्रेमचंद ने आठ जनवरी को बेटे लवकुश यादव (27) की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। प्रेमचंद के मुताबिक लवकुश सात जनवरी की शाम करीब दो बजे खेत देखने गया था उसके बाद वह लौटकर नहीं आया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। लवकुश के मोबाइल नंबर से भतीजे के वाट्सएप पर एक वीडियो आया। वीडियो में लवकुश रोते हुए बचा लेने की गुहार लगा रहा है। एक अन्य युवक को बंधक बनाने की बात भी कह रहा है। वीडियो में ...