मुजफ्फरपुर, फरवरी 4 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पताही हवाई अड्डा के पुनर्जीवित कार्य को राज्य के बजट में गति देने का प्रयास किया गया है। इससे जल्द ही इस हवाई अड्डे से विमान सेवा शुरू होने की उम्मीद जगी है। हवाई अड्डे का भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण नई दिल्ली से ओएलएस (बाधा रहित सतह) सर्वेक्षण होना है। इसके लिए राज्य के बजट में 2.90 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। यह राशि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण नई दिल्ली को सर्वेक्षण के लिए भुगतान की जाएगी। उड़ान योजना के तहत हो रहा काम: उड़ान योजना से पताही हवाई अड्डा को 37 वर्षों के बाद पुनर्जीवित किया जा रहा है। इसे 2018 में उड़ान योजना से जोड़ा गया था। इसके बाद 2019 के लोस चुनाव के दौरान चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पताही से विमान सेवा शुरू करने की घोषणा की थी। पिछले व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.