मुजफ्फरपुर, मार्च 4 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। चार दशक से पताही हवाईअड्डा से उड़ान का सपना संजोए लोगों को बजट से राहत मिली है। वर्ष 2025-26 के लिए पेश बिहार बजट में पताही को मिनी एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने की घोषणा की गई है। साथ ही यहां से 19 सीटर विमान के उड़ान भरने का आश्वासन दिया गया है। इससे जिले के लोगों को यह उम्मीद बंधी है। मुजफ्फरपुर सूबे के प्रमुख औद्योगिक शहरों में शामिल है। यहां की लीची विदेश तक भेजी जाती है। हवाई संपर्कता नहीं होने से औद्योगिक क्षेत्र का विकास तेज नहीं हो पा रहा है। इसको लेकर राज्य से लेकर केंद्र सरकार तक सैंकड़ों पत्र लिखे गए। व्यवसायी वर्ग और जन प्रतिनिधियों ने भी अपने स्तर से कई बार पहल की। कई बार सर्वे भी हुआ पर अबतक लोगों को निराशा ही हाथ लगी थी। ऐसे में आगामी बजट में पताही से हवाई सेवा शुरू होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.