मोतिहारी, जनवरी 13 -- पताही। पताही पुलिस ने पंद्रह वर्षो से फरार चल रहे हत्यारोपी को मधुबन थाना क्षेत्र के माधोपुर से गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष बबन कुमार ने बताया की वर्ष 2015 में बेला बैजू निवासी राजकिशोर राउत का शव डुमरी बैजू से पचगछिया जाने वाली नहर से बरामद हुआ था। जिसके बाद मृतक की पत्नी गीता देवी ने गांव के ही कुछ लोगों पर जमीनी विवाद में हत्या कर देने का आरोप लगाया था। गिरफ्तार सोनेलाल पासवान उर्फ़ गोनऊर पासवान कांड का अप्राथमिकी अभियुक्त था। जो घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। गांव में उसे आने की सूचना पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...