मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 15 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पताही रूप गांव से 88 पुड़िया स्मैक के साथ धंधेबाज संजय कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सदर थाने की पुलिस ने रविवार की देर रात छापेमारी कर उसे पकड़ा है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आई है कि गिरफ्तार धंधेबाज पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुका है। वहां से जमानत पर छूटने के बाद फिर से नशे के सामन की खरीद-बिक्री करने लगा था। पूछताछ में उसने स्मैक तस्करी से जुड़े कई अन्य धंधेबाजों के नाम बताए हैं। उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि इनपुट मिला था कि पताही रूप गांव में एक व्यक्ति मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री कर रहा है। उसी आधार पर कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्द...