मुजफ्फरपुर, नवम्बर 22 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पताही रूप गांव में धंधेबाज भोला ठाकुर के ठिकानों पर छापेमारी कर शनिवार की शाम 1114 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। सदर थाने की इस कार्रवाई में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि धंधेबाजों ने शराब की एक बड़ी खेप मंगाई है। उसे पताही रूप गांव में छुपाकर रखा गया है। इस सूचना पर पुलिस की विशेष टीम ने छापेमारी की। शराब बरामद हुई। पुलिस यह पता लगा रही है कि इस धंधे में भोला ठाकुर के अलावे और कौन-कौन शामिल है। खेप कहां से मंगाई गई थी और कहा सप्लाई करने की तैयारी थी। इधर, सदर थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि पुलिस के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने की कवायद की जा रही है। फरार धंधेबाज की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.