मोतिहारी, फरवरी 8 -- पताही। पताही अंचल कार्यालय के सभागार में शनिवार को आरओ अनिल कुमार की अध्यक्षता में सप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन कर भूमि विवाद का निपटारा किया गया। जनता दरबार में 6 मामलों की सुनवाई हुई । दो मामले में पैमाइस का निर्देश दिया गया। जबकि चार मामला प्रक्रियधीन रही। अगली सुनवाई के लिए दोनों पक्षों को बुलाया गया। आर ओ अनिल कुमार ने बताया कि भूमि विवाद के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया था, जिसमें 6 मामलों का सुनवाई की गई है। दरबार में सर्वाधिक मामले भूमि विवाद से जुड़े आए। कई मामलों में समस्या का समाधान करने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया गया। मौके पर राजस्व कर्मचारी ब्रजेन्द्र कुमार शुक्ला, आईटी सहायक तेज नारायण कुमार, सानू कुमार, मुरारी कुमार, अभिषेक कुमार, सहित दर्जनों फरियादी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...