सिमडेगा, फरवरी 7 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के हुरदा पट्टातिरिल मुख्य मार्ग पर स्थित पुलिया की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है। सड़क के किनारे से पुलिया का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह कट गया है। जिससे सड़क के नीचे गहरा गड्ढा बन गया है। जिससे दुर्घटना की आशंका बन गई है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार यह मार्ग रोज़ाना दोपहिया, चारपहिया वाहनों के साथ-साथ पैदल यात्रियों द्वारा भी इस्तेमाल किया जाता है। बावजूद इसके पुलिया के क्षतिग्रस्त होने के बाद भी अब तक न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है और न ही बैरिकेड या अन्य सुरक्षा व्यवस्था की गई है। खासकर रात के समय और बारिश के दौरान इस मार्ग से गुजरना जानलेवा साबित हो सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि समस्या की जानकारी कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं ...