बदायूं, अगस्त 29 -- गांव पतसा से गुरुवार को दिल्ली के लिए रोडबेज बस सेवा शुरू हो गई।ग्रामीण बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के तमाम लोगों को दिल्ली का सफर करना अब आसान हो गया है। बस सेवा शुरू होने से लोगों में खुशी की लहर है। परिवहन निगम द्वारा एक माह पूर्व पतसा से रोडवेज बस चलाने को सर्वे किया गया था।पतसा के ग्राम प्रधान प्रवेश कुमार सिंह ने भी प्रस्ताव निगम को दिया था। इस क्रम में गुरुवार से दिल्ली के लिए पतसा से सीधे बस सेवा शुरू हो गई।यह बस प्रतिदिन शाम पांच बजे बदायूं से चलकर बीबीपुर, फतेहपुर, गुरुगांव, गिधौल, रूपापुर, जगत से होते हुए शाम को छह बजे पतसा पहुंचेगी। यहां से यह बस शाम नौ बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी।रात डेढ़ बजे यह बस आंनद बिहार पहुंचेगी।आंनद बिहार से रात ढाई बजे चलकर दिन में सुबह नौ बजे पतसा गांव पहुंच जाएगी। सहायक क्षेत्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.