नैनीताल, फरवरी 13 -- फोटो मुक्तेश्वर, संवाददाता। पीएमश्री अटल उत्कृष्ट शहीद बहादुर सिंह मटियाली राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज पतलोट के छात्र-छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण के तहत आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) का भ्रमण किया। नौंवी और 11वीं कक्षा के 67 छात्र-छात्राओं ने खगोल विज्ञान की बारीकियों को समझा। वैज्ञानिकों ने छात्रों को विभिन्न टेलीस्कोपों की कार्यप्रणाली, उनकी क्षमता और उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र यादव ने छात्रों को एरीज में स्थापित 104 सेमी संपूर्णानंद वेधशाला के इतिहास और उसकी तकनीकी विशेषताओं से अवगत कराया। विशेष सत्र में डॉ. मोहित सिंह पंवार ने प्रोजेक्टर से 'प्रकाश प्रदूषण' के कारणों और खगोलीय प्रेक्षणों पर इसके प्रभाव की जानकारी दी। छात्रों ने दूरबीन के माध्यम से सूर्य के द...