नई दिल्ली, फरवरी 2 -- iQOO ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन iQOO 15R को लेकर हलचल बढ़ा दी है। कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि इस फोन का आधिकारिक लॉन्च 24 फरवरी को किया जाएगा। लॉन्च से पहले Amazon पर इसकी एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है, जहां से फोन से जुड़ी कई बड़ी जानकारियां सामने आई हैं। इस माइक्रोसाइट के फुटनोट सेक्शन ने iQOO 15R की बैटरी, डिजाइन और कीमत को लेकर बड़ा संकेत दिया है। स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7600mAh की बड़ी बैटरी बताई जा रही है। आमतौर पर इतनी बड़ी बैटरी वाले फोन काफी मोटे होते हैं, लेकिन iQOO 15R इस मामले में अलग लग रहा है। कंपनी के मुताबिक, फोन की मोटाई केवल 7.9mm होगी, जो इसे 7600mAh बैटरी के साथ आने वाले स्मार्टफोन्स में सबसे पतला बना सकती है। यह फीचर उन यूजर्स के लिए खास है जो लंबी बैटरी लाइफ के साथ स्ल...