रांची, जनवरी 21 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। पतराहातू में हुए गोलीकांड में घायल हराधन महतो की बुधवार को रांची स्थित रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस हत्या की साजिश किसी और ने नहीं, बल्कि मृतक की पत्नी ने ही रची थी। पुलिस के अनुसार पतराहातू निवासी हराधन महतो की पत्नी गंगा देवी का गांव के ही कंचन महतो के साथ पिछले पांच वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने मिलकर हराधन महतो को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इस साजिश को अंजाम देने के लिए नीमडीह थाना क्षेत्र के सुनील चन्द्र महतो और तारकेश्वर महतो उर्फ सोनू से संपर्क किया गया। चार लाख रुपये में हत्या की सुपारी तय की गई थी। पूर्व में एक बार हत्या का प्रयास असफल रहा था। इसके बाद 7 जनवरी को पत्नी गंगा देवी ने स्वयं पति की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.