काशीपुर, फरवरी 18 -- जसपुर, संवाददाता। पहली बार पतरामपुर गेट से फाटो रेंज तक शुरू जंगल सफारी का शुभारंभ बुधवार को वन मंत्री सुबोध उनियाल और सांसद अजय भट्ट ने किया। उन्होंने जिप्सियों को हरी झंडी दिखाकर फाटो रेंज रवाना किया। इस दौरान वन मंत्री ने कहा कि अब जसपुर पर्यटन क्षेत्र देश के नक्शे में प्रमुख स्थान पर आएगा और इसे ढिकाला की तरह विकसित किया जाएगा। उन्होंने टांडा-प्रभापुर जंगल का भी गेट खोलने का भरोसा दिलाया। साथ ही सभी से सहयोग की अपील करते हुए अधिकारियों को नेचर गाइड का प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। कॉर्बेट पार्क और अमानगढ़ रिजर्व क्षेत्र के बाद अब पतरामपुर वन क्षेत्र में पर्यटक फाटो रेंज तक जंगल सफारी का अनुभव ले सकेंगे। वन मंत्री ने कहा कि पतरामपुर गेट खुलने से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने चार गेट जंगल सफारी ...