रामगढ़, जुलाई 16 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू स्टीम कॉलोनी स्थित पोस्ट ऑफिस में घुसे हुए जहरीला करैत सांप को सर्प मित्र मंटू ने रेस्क्यू किया। बताया जाता है कि पतरातू रेलवे स्टीम कॉलोनी स्थित पोस्ट ऑफिस में मंगलवार की रात एक जहरीला करैत सांप को देखकर लोगों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत सर्प मित्र मंटू को फोन कर इसकी सूचना दी। उसके बाद मंटू ने रेस्क्यू कर जहरीला सांप को पकड़ा। साथ ही उसे घने जंगलों में छोड़ दिया। मंटू पतरातू क्षेत्र में किसी भी के घर में कोई भी जहरीला सांप को आसानी से पकड़ लेता है। साथ ही सांपों को पड़कर उसे जंगल में छोड़ा देता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.