लोहरदगा, अक्टूबर 22 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा शहर के उपनगरीय क्षेत्र पतराटोली में काली पूजा का भव्य आयोजन हुआ। अमावस्या की पवित्र रात्रि में मां काली की आराधना ने पूरे इलाके को भक्ति के रंग में रंग दिया। आचार्य ज्योति भूषण मिश्रा ने सम्पूर्ण अनुष्ठान सम्पन्न कराया। स्थानीय लोगों ने धार्मिक आस्था के साथ सामुदायिक एकता का भी उदाहरण पेश किया। आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालु एकत्र हुए। जहां निशीथ काल (रात 11:41 बजे से अगले दिन मध्यरात्रि तक) को विशेष पूजा-अर्चना की गई। मां काली की प्रतिमा को फूलों, दीपों और रंगोली से सजाया गया। जबकि वेद मंत्रोच्चार और भजन-कीर्तन से वातावरण गुंजायमान हो गया। पूजा के दौरान पंडितों ने विधि-विधान से मां की आरती उतारी, जिसमें खोंई छांटना, भोग चढ़ाना और प्रसाद वितरण मुख्य आकर्षण रहे। इस दौरान गणेश दत्त मिश्रा ने बत...