सहरसा, दिसम्बर 28 -- पतरघट, पुलेन्द्र कुमार महादेव। पतरघट थाना 32 साल बाद अपने भवन में संचालित होगा। अभी यह कोसी प्रोजेक्ट परिसर में संचालित होता है। अपने नए भवन में संचालित होने के बाद थाना के कामकाज के लिए जहां पर्याप्त कमरे और जगह मिल जाएंगे। वहीं अभियुक्तों को रखने के लिए सुरक्षित माहौल मिलेगा। खास बात यह कि पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को रहने के लिए समुचित जगह मिल जाएंगे। थाना भवन में ही आवासीय कमरे उपलब्ध हो जाएंगे। जिससे किराए पर कमरा लेकर रहने की उनकी मजबूरी दूर होगी। बता दें कि जिला मुख्यालय से दक्षिण और पूर्वी छोर में पतरघट है। लोगों की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए वर्ष 1993 में सौर बाजार थाना के पूर्वी भाग के 11 पंचायत को अलग कर पतरघट कोशी प्रोजेक्ट परिसर में ओपी और पस्तपार कोसी प्रोजेक्ट भवन में पस्तपार पुलिस शिविर स्था...