साहिबगंज, जनवरी 19 -- पतना। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों एवं कोचिंग सेंटरों के अलावा गांवों में सरस्वती पूजा को लेकर तैयारी जोरशोर से चल रही है। इधर, बरमसिया में लोहरा व संताल आदिवासी क्लब की ओर से सरस्वती पूजा के मौके पर तीन दिवसीय फुटबॉल खेल सह मेला का आयोजन किया गया है। फुटबॉल खेल 21, 22 व 23 को लागड़े नाच, फुटबॉल फाइनल व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा। तैयारी में कमेटी के अध्यक्ष दिनेश कर्मकार, सिंगराई मरांडी, शिकार मुर्मू, शिबु मुर्मू, नायकी सोरेन आदि जुटे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...