बोकारो, फरवरी 18 -- पेटरवार। पेटरवार प्रखंड के पतकी और उतासारा पंचायत में मंगलवार को अलग - अलग बैठक कर पंचायत स्तर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा कमेटी का पुनर्गठन किया गया। बैठक में चुनाव प्रभारी के रूप में संयोजक मंडली प्रमुख मनोज टुडू और मंडली के उप प्रमुख प्रकाश महतो मौजूद रहे। प्रखंड के पतकी पंचायत में सर्वसम्मति से झामुमो कमेटी का पुनर्गठन किया गया। पुनर्गठित कमिटी में अध्यक्ष सुरेंद्र पावरिया, उपाध्यक्ष भगवान दास बेसरा व कपूर देव बेसरा, सचिव राजेश भोगता, संगठन सचिव रवि शंकर ठाकुर, कोषाध्यक्ष दुलार यादव एवं कार्यकारिणी समिति सदस्यों का चयन किया गया। प्रखंड के उत्तासरा पंचायत में अध्यक्ष राजेंद्र टुडू, सचिव रामदास नायक, संगठन सचिव बर्जन मांझी, कोषाध्यक्ष धीरेन्द्र टुडू सहित अन्य झामुमो कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी समिति का सदस्य बनाया गया है...