देहरादून, फरवरी 2 -- महिला पतंजलि योग समिति ने सोमवार को डालनवाला के ओल्ड ऐज होम प्रेमधाम में समिति की केन्द्रीय प्रभारी साध्वी देवप्रिया के जन्मदिवस पर वरिष्ठ नागरिकों के साथ सेवा भाव से समय बिताया। राज्य प्रभारी और संयोजिका सीमा जौहर ने बताया कि यह कार्यक्रम आत्मीयता से भरपूर रहा। बुजुर्गों को योग के सरल और उपयोगी टिप्स दिए गए। उन्हें स्वस्थ्य जीवनशैली, सकारात्मक सोच और दिनचर्या से जुड़ी जानकारियां दी गई। समिति सदस्यों ने बुजुर्गों से संवाद कर उनके अनुभव सुने। सभी को प्रसाद वितरण किया गया। पतंजलि के उत्पाद भेंट स्वरुप दिए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, अपनापन और स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता देना था। सेवा कार्य में हरीश जौहर, आशा भसीन, रुचि, कुसुम रॉय, अशोक, कंवलजीत, नीरज, मुन्नी वैष्णव, संजीव चंदना, पुष्पा ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.