हरिद्वार, नवम्बर 2 -- दीक्षांत समारोह में पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति योगऋषि स्वामी रामदेव ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आगमन से पूरा पतंजलि परिवार गौरवान्वित है। कहा कि पतंजलि विवि के विद्यार्थी केवल शिक्षा नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की भावना से ओतप्रोत होकर आगे बढ़ रहे हैं। स्वामी रामदेव ने कहा कि पतंजलि विवि का हर विद्यार्थी जॉब सीकर नहीं बल्कि जॉब क्रिएटर है। यहां शिक्षा का आधार किसी जाति या धर्म पर नहीं बल्कि सनातन सिद्धांतों पर आधारित है। कहा कि पतंजलि विवि का उद्देश्य केवल शिक्षित नागरिक नहीं, बल्कि चरित्रवान, आत्मनिर्भर और नैतिक समाज का निर्माण करना है। विवि के कुलपति आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि पतंजलि विवि ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को सफलतापूर्वक लागू किया है। यह नीति शिक्षा को रोजगारपरक, बहुविषयक और मूल्य-आधारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.