जामताड़ा, जनवरी 5 -- जामताड़ा प्रतिनिधि।सोमवार को पतंजलि योग समिति तथा भारत स्वाभिमान संगठन का स्थापना दिवस समारोह बाजार दुर्गा मंदिर जामताड़ा के प्रांगण में मनाया गया। इसदौरान योग अभ्यास, स्वदेशी संकल्प भी लिया गया तथा यज्ञ हवन के साथ कई कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें पतंजलि योग समिति प्रभारी उपेंद्र कुमार के अध्यक्षता में सभी कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान उपस्थित लोगों ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की और वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ हवन किया। मौके पर उपस्थित लोगों को योग प्रनियम के महत्व के बारे में बताया गया। इसके अलावे आयुर्वेद के बारे में भी जानकारी दी गई। इस मौके पर जिला महामंत्री संजय रवानी, किसान प्रभारी सुधांशु शेखर महतो तथा अरुण साव, गोपाल साव, नेपाल साव, दिलीप चौधरी, सरस्वती देवी, मंजू देवी, कृष्णा देवी, मुन्नी देवी, रूपा देवी...