देवरिया, फरवरी 8 -- देवरिया, निज संवाददाता। पतंजलि योग विद्यापीठ हरिद्वार एवं इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) रुड़की उत्तराखंड का राजकीय इण्टर कालेज के विद्यार्थी भ्रमण करेंगे। विद्यालय परिसर से छात्र- छात्राओं को शैक्षणिक व सांस्कृतिक एक्सपोजर विजिट पर शनिवार को भेजा गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामकिंकर मिश्र ने शैक्षणिक भ्रमण के बस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। राष्ट्रीय अविष्कार अभियान (माध्यमिक) योजना के तहत राजकीय इंटर कालेज में अध्ययनरत कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को राज्य के बाहर शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक एक्सपोज़र विजिट पर भेजा गया। विजिट पर गए विद्यार्थियों को पतंजलि योग विद्यापीठ हरिद्वार एवं इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) रुड़की उत्तराखंड का भ्रमण कराया जाएगा। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को ...