हरिद्वार, फरवरी 24 -- पतंजलि योग ग्राम में मंगलवार से योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर शुरू हो गया। एक सप्ताह तक चलने वाले इस शिविर का उद्देश्य रोगों के प्राकृतिक उपचार को बढ़ावा और मोटापा प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना है। पहले दिन 32 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। पतंजलि विवि के प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विज्ञान संकाय के 47 छात्र उपचार सहयोग और अभिलेखीकरण में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसका प्रायोजन केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद नई दिल्ली कर रहा है। मुख्य अतिथि स्वामी आर्य देव ने बढ़ते मोटापे और जीवनशैली से उत्पन्न रोगों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि योग, प्राकृतिक आहार और संयमित दिनचर्या ही स्वस्थ जीवन का मूल आधार है। इस अवसर पर डॉ. अनिल वर्मा, डॉ. तोरण सिंह, डॉ. कनक सोनी, डॉ. सुमन लता, डॉ. ललित कुमार, डॉ. स्वाति, डॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.