सिमडेगा, मार्च 17 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के निर्देश पर शहीद दिवस के मौके पर 23 मार्च को श्री रामरेखा धाम में पतंजलि योग समिति के राज्य कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक होगी। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में केंद्रीय प्रभारी राकेश उपस्थित रहेंगे। भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी देवेंद्र शोनी ने बताया कि मौके पर कई योग प्रशिक्षकों को सहयोग प्रशिक्षक प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। उन्होंने जिले के पतंजलि परिवार के सभी कार्यकर्ताओं को समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि बाहर से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए ठहरने की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.