देहरादून, जनवरी 5 -- देहरादून। भारत स्वाभिमान न्यास और पतंजलि योग समिति की ओर से स्थापना दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न प्रस्तुति दी गई। सोमवार को कारगी चौक स्थित निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में कर्मठ योग शिक्षक सम्मान, सहयोग शिक्षक प्रमाण पत्र और पारितोषिक वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरूआत यज्ञ व हवन के साथ हुई।भारत स्वाभिमान न्यास, देहरादून के जिला प्रभारी आनंद सिंह रावत ने बताया कि वह अपना 18वा और पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार अपना 32वां स्थापना दिवस मना रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...