हरिद्वार, फरवरी 11 -- पतंजलि के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि पतंजलि के शहद पर शोध किया गया था। यह शोध विश्व प्रसिद्ध एलसीवियर प्रकाशन के प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय रिसर्च जर्नल एप्लाइड फूड रिसर्च में प्रकाशित हुआ है। कहा कि यह शोध प्रमाण है कि पतंजलि शहद गुणवत्ता, शुद्धता और वैज्ञानिक प्रमाणिकता के वैश्विक मानकों पर खरा है। बुधवार को आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि पतंजलि अपने हर उत्पाद में गुणवत्ता, शुद्धता और उपभोक्ता सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। पतंजलि शहद पर किया गया विस्तृत शोध रिसर्च जर्नल में प्रकाशित हुआ। कहा कि पतंजलि का उद्देश्य देश को मिलावट के जहर से बचाना है। पतंजलि इसके लिए सदा समर्पित है। कहा कि भारतीय खाद्य उत्पादों को लेकर लंबे समय से वैश्विक मंच पर संदेह की दृष्टि से देखा जाता रहा है। अंतरराष्ट्रीय जर्नल में...